नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 20 साल पुराना सपना जापान की मदद से पूरा होने जा रहा है। पीएम मोदी ने यह सपना 2007 में देखा था जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री रहते जापान जाकर बुलेट ट्रेन में सफर किया था। इस सफर के दौरान उन्होंने कॉकपिट के अंदर से ट्रेन को देखा और इसे एक दिन भारत लाने का संकल्प लिया था। अब 20 साल बाद, 2027 में, मोदी का गृह राज्य गुजरात ऐसी बुलेट ट्रेन पाने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा।
इससे पहले आज यानी शनिवार को, प्रधानमंत्री मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ एक बार फिर जापानी बुलेट ट्रेन में सफर किया। वे एक जापानी शिंकानसेन नई अल्फा-एक्स ट्रेन में सवार थे। यह नवीनतम ई-10 सीरीज शिंकानसेन ट्रेनों की तरह है, जिसे जापान भारत-जापान साझेदारी की एक प्रमुख पहल, मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना के हिस्से के रूप में भारत में शुरू करने की योजना बना रहा है।
बता दें कि मोदी सरकार ने हाल ही में संसद को जानकारी देते हुए बताया था कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन दिसंबर 2027 तक पूरा हो जाएगा, जबकि पूरा खंड दिसंबर 2029 तक तैयार हो जाएगा। यदि सरकार दिसंबर 2027 तक गुजरात खंड में बुलेट ट्रेन चलाने का विकल्प चुनती है, तो यह उस वर्ष गुजरात विधानसभा चुनावों में इसका फायदा देखने को मिल सकता है, नरेंद्र मोदी द्वारा गुजरात से किया गया एक लंबे समय से किया गया वादा पूरा होगा।
बुलेट ट्रेन के लिए फिलहाल 12 स्टेशन बनेंगे
भारतीय हाई-स्पीड कॉरिडोर की कुल लंबाई 508 किमी है। गुजरात और दादर एवं नगर हवेली 352 किमी लंबे हैं, जबकि महाराष्ट्र 156 किमी लंबा है। बुलेट ट्रेन चलाने के लिए टोटल 12 स्टेशन बनाए जाएंगे। गुजरात में साबरमती, अहमदाबाद, आणंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, बिलिमोरा, वापी और महाराष्ट्र में बोइसर, विरार, ठाणे और मुंबई हैं। बुलेट ट्रेन के बनने से यात्रियों के समय की बचत होगी। हालांकि, किराया के ऊपर निर्भर करेगा कि इसमें किस तरह के यात्री सफर कर पाएंगे।
ब्युरो रिपोर्ट










