February 8, 2026 1:50 pm

कोरबा सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 युवतियों सहित 3 युवक सन्दिग्ध हालत में ग्रिफ्तार।

कोरबा / – छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने सेक्स रैकेट की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान पर छापेमारी की। पुलिस रेड के दौरान कमरे से 5 युवतियां और 3 युवक संदिग्ध अवस्था में पाए गए। मौके की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर थाने लाया, जहां उनसे गहन पूछताछ की गई। इस मामले में मकान मालकिन की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत डिंगापुर और रामपुर के बीच स्थित एक बस्ती का है। जानकारी के मुताबिक, यहां रहने वाली मकान मालकिन सुरती पटेल के घर में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं। बस्ती के लोगों का आरोप है कि मकान में अक्सर बाहरी युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता था, जिससे आसपास के लोगों को शक हो रहा था। स्थानीय लोगों ने कई बार इन गतिविधियों का विरोध किया, लेकिन आरोप है कि मकान मालकिन सुरती पटेल विरोध करने वालों से गाली-गलौज करती और धमकी देती थी। वह यह कहकर लोगों को डराती थी कि मकान उसका है और वह उसमें जो चाहे कर सकती है। इस व्यवहार से मोहल्ले के लोग लंबे समय से परेशान थे, खासकर बच्चों और महिलाओं पर इसका नकारात्मक असर पड़ रहा था। लगातार बढ़ रही परेशानी के बाद मोहल्लेवालों ने शुक्रवार को सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने शनिवार को टीम बनाकर मकान पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही मकान में मौजूद युवक-युवतियां भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही वार्ड नंबर-36 के पार्षद अजय गोड समेत बड़ी संख्या में वार्डवासी सिविल लाइन थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पार्षद अजय गोड ने कहा कि इलाके में लंबे समय से अवैध गतिविधियों के कारण सामाजिक माहौल खराब हो रहा था, जिससे बच्चों और आम नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी।एएसपी कोरबा लखन पटले ने बताया कि मोहल्लेवालों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक प्रक्रिया पूरी की गई। पूछताछ और दस्तावेजी कार्रवाई के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


जांच जारी
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है कि यह रैकेट कब से संचालित हो रहा था और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में अगर अन्य आरोपियों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ब्युरो रिपोर्ट

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें