February 8, 2026 1:49 pm

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा ने जिले का किया वार्षिक निरीक्षण।

एमसीबी / मनेन्द्रगढ़ – पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज द्वारा जिले का वार्षिक निरीक्षण किया
रक्षित केंद्र आमाखेरवा, मनेंद्रगढ़ में परेड की सलामी, मार्चपास्ट एवं स्कॉट ड्रिल उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया
वाहन शाखा, आर्म्स शाखा, स्टोर शाखा, कैंटीन एवं पुलिस यूनिट बैंक का निरीक्षण पुलिस दरबार में अधिकारी/कर्मचारियों की समस्याएं सुनी एवं निराकरण हेतु निर्देश।
वाहन शाखा कार्यालय हेतु नव निर्मित भवन का लोकार्पण एसपी कार्यालय की विभिन्न शाखाओं तथा थाना जनकपुर का बारीकी से निरीक्षण किया।


पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा (भा.पु.से.) द्वारा दिनांक 30-31/01/2026 को जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के प्रथम चरण में पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा थाना जनकपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में संधारित पंजी, शस्त्रागार, मालखाना आदि का निरीक्षण किया गया।
आईजी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि:
अपराधों के निराकरण में तेजी लाई जाए जप्ती माल (कोयला/कबाड़/मोटरसाइकिल आदि) का न्यायालयीन प्रक्रिया अनुसार शीघ्र निराकरण सुनिश्चित हो अपराध नियंत्रण एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखी जाए तदुपरान्त पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा sdop कार्यालय भरतपुर- जनकपुर का निरीक्षण किया गया।

जिला मुख्यालय मनेद्रगढ़ पहुंच कर आईजी महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का भ्रमण कर कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। कार्यालय में अनुसचिवीय स्टाफ की कमी के बावजूद कार्यों के सुचारु संपादन पर आईजी महोदय द्वारा कर्मचारियों के कार्य की प्रशंसा की गई तथा बल की कमी को दूर करने हेतु आगे पूर्ण प्रयास किए जाने की बात कही गई।वार्षिक निरीक्षण के द्वितीय दिवस प्रातः रक्षित केंद्र आमाखेरवा, मनेंद्रगढ़ पहुंचकर परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान आईजी महोदय द्वारा अधिकारियों/कर्मचारियों के टर्नआउट का अवलोकन किया गया। टोलियों के माध्यम से परेड, मार्चपास्ट एवं स्कॉट ड्रिल कराई गई। परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।
रक्षित केंद्र का निरीक्षण किया गया वार्षिक निरीक्षण के दौरान आईजी  द्वारा रक्षित केंद्र की वाहन शाखा का विधिवत निरीक्षण किया गया, जिसमें शासकीय वाहनों की अद्यतन स्थिति, रख-रखाव, लॉगबुक एवं अभिलेखों का विस्तृत परीक्षण किया गया।
रक्षित केंद्र स्थित स्टोर शाखा में रखी सामग्रियों के उचित रख-रखाव, समय पर वितरण तथा उपयोगी उपकरणों के नियमित मरम्मत/मेंटेनेंस हेतु निर्देश दिए गए।


साथ ही आर्म्स शाखा का निरीक्षण कर हथियारों की सुरक्षित रख-रखाव व्यवस्था, नियमित साफ-सफाई एवं रखरखाव सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस दरबार आयोजित — समस्याओं के निराकरण हेतु निर्देश
आईजी सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा के सतत मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (भा.पु.से.) के नेतृत्व में रक्षित निरीक्षक श्री हेमंत टोप्पो द्वारा रक्षित केंद्र मनेंद्रगढ़ में पुलिस दरबार आयोजित किया गया।
पुलिस दरबार में आईजी महोदय द्वारा अधिकारी/कर्मचारियों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान कर्मचारियों द्वारा पदोन्नति, स्थानांतरण, आवास, बैरक आदि से संबंधित विषय प्रस्तुत किए गए, जिनके यथासंभव निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
वाहन शाखा कार्यालय हेतु नव निर्मित भवन का लोकार्पण
निरीक्षण के दौरान आईजी महोदय द्वारा रक्षित केंद्र स्थित वाहन शाखा कार्यालय हेतु नव निर्मित भवन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह को इस उपलब्धि हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर श्रीमती रत्ना सिंह (भा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती तरसीला टोप्पो, एसडीओपी एलेक्सियस टोप्पो, नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी श्रीमती दीपिका, रक्षित निरीक्षक हेमंत टोप्पो सहित समस्त थाना/चौकी प्रभारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

ब्युरो रिपोर्ट

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें