एमसीबी / खोंगापानी-भारत के 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर नगर पंचायत खोंगापनी में शान से लहराया तिरंगा नगर पंचायत की अध्यक्ष ललिता रामा यादव ने नगर पंचायत कार्यालय सहित नगर के विभिन्न वार्डों में तिरंगा फहराकर उपस्थित नगर के नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए नगर विकास में सहयोग करने की अपील की ।


भारत माँ की शान को, वीरों के बलिदान को याद किया।



इस अवसर पर सीएमओ तरुण एक्का सहित कार्यलय के सभी कर्मचारीगण एवं समस्त वार्डों के पार्षद भी उपस्थित रहे सभी ने एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।



इसीक्रम में आज 26 जनवरी 2026 को भारत देश के राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर अपने वार्डवासियों के साथ एकतानगर विवेकानंद वार्ड क्र. 04 में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी एस.ई.सी.एल. से सेवामुक्त हुए वरिष्ठजनों के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जिसमें नगर पंचायत खोंगापानी अध्यक्ष श्रीमती ललिता रामा यादव जी, एकतानगर वार्ड क्र.04 पार्षद श्रीमती कविता जगदीश मधुकर जी एवं हमारे वरिष्ठजन, हमारी माताएं-बहने, बड़े भाई, छोटे भाई सभी वार्डवासी व साथीगण उपस्थित रहे।


वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद जितेंद्र गुप्ता ने 56 दफाई महाराणा प्रताप चौक में ध्वजा रोहण का कार्यक्रम रखा उक्त कार्यक्रम में वार्ड वासियों ने अति उत्साह के साथ शामिल हुए तय समय पर मुख्य अतिथि के तौर पर नगर की अध्यक्षा श्रीमती ललितारामा यादव एवं पूर्व अध्यक्ष धीरेंद्र विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से ध्वजा रोहण कर उपस्थित नगर वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस देश भक्ति पूर्ण वातावरण में नगर के सभी वार्डवासियों ने उत्साह के साथ शामिल हुए।
ब्युरो रिपोर्ट










