February 8, 2026 4:47 pm

मोबाईल स्नैचिंग (झपटमारी) करने वाला आरोपी पुलिस के गिरफ्त में।

आरोपी :- आशिक अली पिता मोहम्मद कलीम, उम्र 34 वर्ष, निवासी मेन मार्केट खोंगापानी, थाना झगराखाण्ड, जिला एम.सी.बी. (छ.ग.)
जप्त मशरुका:
• 04 नग मोबाईल हैण्डसेट, कुल कीमती लगभग ₹65,000/-
• घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल

एमसीबी / मनेन्द्रगढ़ – थाना मनेन्द्रगढ़ एवं थाना झगराखाण्ड क्षेत्र में मोबाईल स्नैचिंग की लगातार घटनाओं के संबंध में प्रकरण दर्ज किए गए थे।
• दिनांक 15.02.2025 – प्रार्थिया प्रियंका सिंह से 01 मोबाईल (कीमत ₹12,000) लूट , दिनांक 21.06.2025 – प्रार्थिया मीरा वर्मा से पर्स, नकद ₹4,250 एवं मोबाईल (कीमत ₹19,000) लूट।
• दिनांक 26.08.2025 – प्रार्थिया जान्हवी रजक से 01 मोबाईल (कीमत ₹12,000) लूट।
• दिनांक 28.08.2025 – प्रार्थिया अनामिका आईन्द से 01 मोबाईल (कीमत ₹22,000) लूट।
उक्त घटनाओं में कुल ₹65,000/- के मोबाईल एवं नकदी की झपटमारी की गई थी।

इस संबंध में थाना मनेन्द्रगढ़ एवं झगराखाण्ड में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
एमसीबी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर गठित टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी की गई।

मुखबिर की सूचना एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी आशिक अली को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी के मोबाईल व मोटर साइकिल बरामद कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

इस कार्यवाही में विशेष रूप से थाना मनेन्द्रगढ़ से प्रभारी उप निरीक्षक सुनिल तिवारी, सउनि चेतन रजवाड़े, प्र.आर. हितेश्वर रजवाड़े, प्र.आर. सुनील रजक, प्र.आर. प्रिंस राय, प्र.आर. रवि शर्मा प्र.आर. राकेश शर्मा, आर. परमीत, प्रदीप,
• साइबर सेल मनेन्द्रगढ़ टीम: प्र.आर. पुष्कल सिन्हा, आर. राकेश तिवारी, जितेन्द्र ठाकुर, भूपेन्द्र यादव
• चौकी खोंगापानी टीम : सउनि राकेश शर्मा (चौकी प्रभारी खोंगापानी) प्र.आर. शम्भू यादव, अजय पोया, आर. विरेन्द्र गुप्ता, कृष्णा दास, जितेन्द्र कुमार, कमलेश का सराहनीय योगदान रहा।

ब्युरो रिपोर्ट

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें