February 8, 2026 1:50 pm

गौरेला-पेंड्रा के रानीझाप गांव में एक विधवा महिला को अर्धनग्न कर गांव में घुमाने का मामला आया सामने ,साथ ही जूते – चप्पलों से की पिटाई, फिर मुंह पर पोता गोबर, VIDEO वायरल, 3 आरोपी गिरफ्तार…

गौरेला-पेंड्रा / – छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। रानीझाप गांव में एक विधवा महिला के साथ कथित प्रेम संबंध को लेकर कुछ लोगों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। महिला के साथ मारपीट कर उसे अर्धनग्न अवस्था में गांव में घुमाने का आरोप है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
घटना पेंड्रा क्षेत्र की खोडरी चौकी अंतर्गत ग्राम रानीझाप की है। जानकारी के अनुसार, करीब एक वर्ष पहले 35 वर्षीय महिला के पति की मौत हो चुकी थी। इसी दौरान उसका गांव के ही एक शादीशुदा व्यक्ति हरि प्रसाद राठौर से संबंध बन गया। दोनों 29 अक्टूबर 2025 को गांव छोड़कर मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के एक गांव में रहने लगे थे।

बताया जा रहा है कि 23 जनवरी को दोनों वापस अपने गांव लौटे। चौकी में दोनों ने साथ रहने की इच्छा जताई थी। इसके बाद वे गांव लौट आए और रात में एक ग्रामीण के घर रुके। अगली सुबह हरि प्रसाद की पत्नी, उसके परिजन और कुछ अन्य लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने महिला को घर से बाहर निकालकर मारपीट की। उसके साथ सार्वजनिक रूप से अपमानजनक व्यवहार किया गया और गांव के मुख्य मार्ग से काली मंदिर तक घुमाया गया। इस दौरान आरोपियों द्वारा धमकी भरे शब्द भी कहे गए। मंदिर के पास कुछ ग्रामीणों और महिला के परिजनों ने हस्तक्षेप कर उसे आरोपियों से छुड़ाया। उसे कपड़े पहनाए गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ ले गई। पुलिस ने मामले में मुख्य रूप से हरि प्रसाद राठौर की पत्नी, बहन और भाई के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। तीनों को गिरफ्तार किया गया था, हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
सामाजिक सवाल
यह घटना न केवल कानून व्यवस्था बल्कि सामाजिक सोच पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। व्यक्तिगत संबंधों के विवाद को इस तरह की भीड़ मानसिकता और सार्वजनिक अपमान में बदल देना गंभीर आपराधिक कृत्य है।

ब्युरो रिपोर्ट

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें