February 8, 2026 4:36 pm

सरगुजा में जमकर पड़ रही ठंड, मैनपाट का पारा पहुंचा 3.6 डिग्री, लोग ले रहे अलाव का सहारा

अंबिकापुर / – पिछले 6-7 दिनों से उत्तरी-पश्चिमोत्तरी शुष्क हवाओं के निर्बाध प्रवाह से अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान लगातार 5 डिग्री के आसपास बना हुआ है। यह दैनिक सामान्य न्यूनतम तापमान से लगातार 4.5 डिग्री या इससे अधिक के निगेटिव विचलन पर रह रहा है। शुष्क वायु प्रवाह के कारण इन दिनों अम्बिकापुर सहित पूरे संभाग में शीतलहर की स्थिति निर्मित है। वहीं छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से विख्यात मैनपाट (Mainpat cold) की बात करें तो शनिवार को यहां का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया।

सरगुजा के पठारी (Mainpat cold) क्षेत्रों में शुष्क हवाएं नगरीय क्षेत्रों की तुलना में अधिक प्रभावी हैं और इन इलाकों में सुबह ओस की बूंदे पाला का रूप ले रही हैं। मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट ने बताया कि उत्तरी छत्तीसगढ़ इस समय प्रदेश का सबसे शुष्क क्षेत्र बना हुआ है।

लगातार कोहरा, कुहासा और पाला गिरने की मौसमी घटनाओं से जन-जीवन सहित वन्य पशु-पक्षी और अन्य जीव भी लगातार प्रभावित हो रहे हैं। वर्तमान में शीतलहर (Cold wave) का प्रभाव उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में आगामी 24 से 48 घण्टों तक प्रभावी रहने की संभावना है।

इस समय उत्तर भारत के हिमालयन क्षेत्रों के मध्य क्षोभमंडल से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ प्रवाहित हो रहा है जिसके प्रभाव से उत्तरी-पश्चिमोत्तरी हवाओं के प्रवाह के बाधित होने से स्थानीय न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक का उछाल आने वाले 2 – 3 दिनों में देखने को मिल सकता है।

 अलाव तापकर भगा रहे ठंड

अंबिकापुर का तापमान पिछले सप्ताहभर से 5 डिग्री  के आस-पास बना हुआ है। लोग सुबह से लेकर रात तक गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं। वहीं सुबह व शाम लोग शहर के चौक-चौराहों पर अलाव तापते नजर आते हैं।

             ब्युरो रिपोर्ट

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें