पटना / – बिहार में चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण किया जा रहा है. SIR को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ा अपडेट दिया है. वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन में 18 लाख वोटर मृत पाए गए हैं. वहीं, निर्वाचन आयोग ने शनिवार को कहा कि बिहार में लगभग 42 लाख मतदाता अपने पते पर नहीं मिले, जबकि 7.50 लाख से अधिक मतदाताओं ने कई स्थानों पर अपना पंजीकरण कराया हुआ है.
CEO/DEOS/EROs/BLOs ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें की हैं और उन 21.36 लाख मतदाताओं की विस्तृत सूची साझा की है जिनके फार्म अभी तक प्राप्त नहीं हुए हैं. लगभग 52.30 लाख ऐसे मतदाताओं की भी सूची साझा की है जिनकी कथित तौर पर मृत्यु हो चुकी है या जो स्थायी रूप से स्थानांतरित हो चुके हैं या जो एक से अधिक स्थानों पर नामांकित हैं.
हाइलाइट्स
- 18 लाख मृतकों के नाम पाए गए
- 26 लाख लोग दूसरे विधानसभा क्षेत्रों में जा चुके हैं
- 7 लाख लोगों ने दो जगह वोट बनवा रखे हैं
निर्वाचन आयोग ने कहा कि वह अपने बूथ स्तर के अधिकारियों और राजनीतिक दलों के बूथ स्तर के एजेंट के माध्यम से प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अगस्त में प्रकाशित होने वाली मसौदा मतदाता सूची से कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए.
ब्यूरो रिपोर्ट










