February 9, 2026 2:54 am

विश्वास के बंधन के साथ 160 नव वर वधु ने ली सात फेरों के साथ सात जन्म तक एक साथ रहने की शपथ!

विश्वास के बंधन के साथ 160 नव वर वधु ने ली सात फेरों के साथ सात जन्म तक ली एक साथ रहने की शपथ!

महासमुन्द/महासमुंद शहर के संजय कानन में आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ लेते हुए 160 नव वर वधु ने वैदिक रीति रिवाज के साथ सात जन्मों के लिए एक दूसरे का साथ देने की शपथ लेकर विवाह बंधन में बंध गए। महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस मुख्यमंत्री कन्या विवाह में आज सुबह से विवाह की सारी तैयारी कर ली थी। सुबह लगभग 11 बजे बाजे गाजे के साथ दूल्हों की बारात निकाली गई। गाजेबाजे के साथ नाचते गाते बाराती विवाह स्थल पर पहुंचे, गायत्री परिवार से पहुंचे पंडितों ने मंत्रों उच्चारण के साथ हिंदू रीतिरिवाज के साथ सभी 160 जोड़ों को परिणय सूत्र में जोड़ा गया। नव वर वधु को आशीर्वाद प्रदान करने जहां वर वधु के परिजन शादी उपस्थित हुए वहीं शहर जन प्रतिनिधियों ने भी वर वधुओं को उपहार के साथ सुखमय और खुशहाल जीवन जीने का आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिला बाल विकास विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। महिला बाल विकास विभाग के जिला अधिकारी समीर पाण्डेय ने बताया कि शादी के जोड़ो पर परिणय सूत्र में बंधने वाले जोड़े में वधु को छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की तरफ से उपहार के रूप में 35 हजार उनके खाते में सीधा भेजा जा रहा है। साथ ही शादी में उपस्थित वर वधुओं के परिजनों के लिए रुकने और खाने पीने की व्यवस्था भी महिला बाल विकास विभाग ने शासन की मंशानुरूप कर रखी है।

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें