February 9, 2026 6:56 pm

प्रदेश के मुखिया के आगमन पर तैयारी जोरों से ! छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कल करेंगे महासमुंद में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन!

प्रदेश के मुखिया के आगमन पर तैयारी जोरो से !

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कल करेंगे महासमुंद में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन!

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल सोमवार 6 जनवरी को महासमुंद में प्रस्तावित भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इस संबंध में आज विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा एवं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा महासमुंद मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जाकर तैयारियों का जायजा लिया। इसके साथ ही हेलीपैड पर की जा रही तैयारियों का भी निरीक्षण किया। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर की जा रही तैयारियां का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए हैँ। कलेक्टर ने मंच व्यवस्था के साथ विशिष्ट व्यक्तियों और गणमान्य नागरिकों प्रवेश द्वार और निकासी द्वार की जगह का भी अवलोकन किया। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था के लिए भी दिशा-निर्देश दिए। अन्य आवश्यक तैयारी करने के निर्देश सभी विभागों को दिए गए। महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह साथ जिला प्रशासन का पूरा अमला और पुलिस प्रशासन से अतरिक्त पुलिस अधीक्षक भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर पूर्व नपा अध्यक्ष पवन पटेल, स्थानीय जनप्रतिनिधि और जिला पंचायत सीइओ एस आलोक मौजूद थे।

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें