February 9, 2026 7:59 pm

2024 जिला पुलिस की सफलता,,,,,,,,,,,,,,,,,, गांजा शराब और सड़क दुर्घटना रोकने में जिला पुलिस को 2024 में मिली सफलता।

2024 जिला पुलिस की सफलता,,,,,,,,,,,,,,,,,,

गांजा शराब और सड़क दुर्घटना रोकने में जिला पुलिस को 2024 में मिली सफलता।

आज स्थानीय पुलिस कंट्रोल रूम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय ने वर्ष 2024 में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में होने वाली अपराध की रोकथाम पर जिला पुलिस को मिली सफलता के आंकड़े मीडिया के साथ साझा किया।

Oplus_131072

अतरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि वर्ष 2024 में जिला में दर्ज प्रकरणों में 88.82 प्रतिशत मामले को निपटने ने सफलता हासिल की है। यातायात दुर्घटना में वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2024 में सड़क दुर्घटना में 13.72 प्रतिशत की कमी वहीं मृतको की संख्या में 27.93 प्रतिशत की कमी आई है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूट के प्रकरणों में आरोपीयों को गिरफ्तार कर जेल भेजने में शतप्रतिशत सफलता हासिल की गई है।
हम आपको बता दें कि महासमुंद से लगे उड़ीसा प्रांत से लगातार अवैध गांजा की तस्करी रोकने के लिए जिला पुलिस ने एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का गठन कर गांजा, अफीम डोडा, नशे के टेबलेट और सिरफ़ के 2024 में 126 प्रकरण दर्ज कर 228 आरोपियों को गिरफ्तार कर 6 हजार किलो लगभग गांजा, 4 हजार किलो डोडा हफ़िम और 6 हजार नग नशे के टेबलेट और 120 नग सिर्फ आरोपियों से बरामद किया है।
वहीं जिले में 24 हत्या का प्रकरण दर्ज कर 22 मामलों का निपटारा कर लिया गया हैं। वहीं जिले में 2024 में 72 गुंडा तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज कर 6 जिला बदर की कार्रवाई की गई, जिसमें से एक को जिला बदर किया गया है।

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें