दुनिया के सबसे सबसे बड़े निजी घर में नवरात्रि के आगमन से पहले गरबा की तैयारियां शुरू हो गई है। वडोदरा की महारानी राधिकाराजे गायकवाड़ ने गरबा आयोजन में बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की है। पिछले साल 28 हजार लोगों गरबा में शिरकत की थी।
अहमदाबाद/वडोदरा: दुनिया के सबसे बड़े निजी घर लक्ष्मी विलास पैलेस में नवरात्रि से पहले गरबा की तैयारियां शुरू हो गई है। वडोदरा की महारानी राधिकाराजे गायकवाड़ ने सोमवार को हेरीटेज गरबा के छठवें सीजन को लेकर मीडिया से जानकारी साझा की। गायकवाड़ रिसायत में बना लक्ष्मी विलास पैलेस ब्रिटेन के बकिंघम पैलेज से बड़ा है। गणेशोत्सव के मौके पर गणपति बप्पा का पैलेज में शानदार ढंग से आगमन हुआ था। बप्पा की स्थापना के बा विसर्जन के मौके पर पूरा राजपरिवार मौजूर रहा था। गुजरात में नवरात्रि के पर्व पर नौ दिनों तक मां आद्यशक्ति की उपासना के लिए गरबा आयोजन होते हैं। गुजरात में सबसे बड़े गरबा कार्यक्रम वडोदरा में होते हैं।
वडोदरा की महारानी राधिकराजे गायकवाड़ ने कहा कि हर साल की तरह नवरात्रि के मौके पर इस बार भी पैलेस में गरबा का आयोजन होगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि अब तक उन्हें गरबा के आयोजन में वडोदरा और बाकी हिस्से के लोगों का खूब प्यार मिला है। इस बार के आयोजन में उन्हें पूरा सहयोग मिलने की उम्मीद है। लक्ष्मी विलास पैलेस वडोदरा के बीचोबीच स्थित है। गरबा पैलेस के मोतीबाग ग्राउंड पर होता है। राधिका राजे गायकवाड़ ने कहा कि इस बार 10 दिनों की नवरात्रि है। राधिका राजे गायकवाड़ ने कहा है कि गरबा खेलने वालों को लिए तमाम प्रकार की सुविधाएं की जा रही है।
समाजसेवा के कार्यों पर खर्च
राधिकाराजे ने कहा कि बारिश को ध्यान में रखकर भी कुछ व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने कहा पिछले साल लगभग 28 हजार लोगों ने गरबा खेला था। राधिका राजे ने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी लोगों को ऑथेंटिक और ट्रेडीशनल अनुभव गरबा का फील दे पाएं। इनमें लक्ष्मी विलास पैलेस का गरबा हेरीटेज थीम के चलते आकर्षण का केंद्र रहता है। लक्ष्मी विलास पैलेज गरबा के आयोजन से जुटने वाले फंड को राजपरिवार सामाजिक गतिविधियों में खर्च करता है। इनमें महारानी चिमनाबाई स्त्री उद्योगालय भी प्रमुख है। यह 111 वर्ष पूरे कर चुका है। यह केंद्र नारी सशक्तिकरण के लिए काम करता है। महारानी गरबा में खुद भी शामिल होती हैं। लक्ष्मी विलास पैलेस लगभग 500 से 700 एकड़ में फैला है। इस विशाल परिसर में महल के अलावा गोल्फ कोर्स, क्रिकेट ग्राउंड और संग्रहालय जैसी कई इमारतें और सुविधाएं शामिल हैं।
कुल 771 गरबा का आयोजन
वडोदरा पुलिस आयुक्त आईपीएस नरसिम्हा कोमार के अनुसार नवरात्रि गुजरात का सबसे बड़ा पर्व है। इस मौके पर मां आद्यशक्ति की आराधना के लिए बड़े गरबा आयोजन होते हैं। वडोदरा में इस बार 771 गरबा कार्यक्रम होंगे। इसमें 44 बड़े गरबा आयोजन हैं। इनमें 22 कॉमर्शियल हैं। वडोदरा पुलिस ने इन आयोजनों को बेहतर तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां कर रही है। आयोजकों को जरूरी निर्देश जा चुके हैं। नगर निगम, बिजली विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अलावा दूसरी एजेंसियों को को-ऑर्डीनेशन की मीटिंग की गई है। डॉर्क स्पॉर्ट का खत्म करने पर फोकस किया जा रहा है। वडोदरा शहर पुलिस महिला सुरक्षा पर जीरो टॉलरेंस की नीति से काम कर रही है।










