February 8, 2026 4:46 pm

दुर्ग शहर के प्रतिष्ठित सहेली ज्वेलर्स और आईपीएस अफसर अभिषेक पल्लव के ठिकानों पर ईडी और सीबीआई ने की छापामार कार्रवाई।

दुर्ग। जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। आज सुबह-सुबह ईडी और सीबीआई की संयुक्त टीम ने शहर के प्रतिष्ठित सहेली ज्वेलर्स और आईपीएस अफसर अभिषेक पल्लव के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि ईडी और सीबीआई के अफसर सुबह से ही दोनों ठिकानों पर दस्तावेज खंगाल रहे है। ईडी और सीबीआई की ये कार्रवाई शराब और महादेव एप घोटाले की जांच से जुड़े होने की जानकारी सामने आ रही है।

जानकारी के मुताबिक दुर्ग शहर के प्रतिष्ठित ज्वेलरी शाॅप में शामिल सहेली ज्वेलर्स के ठिकानों पर आज सुबह-सुबह छापामार कार्रवाई की गयी। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है। अधिकारियों की टीम ज्वेलर्स के संचालक से पूछताछ करने के साथ ही महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच कर रही है। वहीं दुर्ग में एसपी रहे आईपीएस अधिकारी अभिषेक पल्लव के भिलाई स्थित आवास पर भी महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े मामले में जांच किये जाने की सूचना है।

ब्यूरो रिपोर्ट 

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें