February 8, 2026 4:46 pm

जामुल थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला आया सामने।

दुर्ग। जामुल थाना क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिलासपुर के तखतपुर के पकरिया गांव निवासी करण यादव ने इंस्टाग्राम के जरिए पहले युवती से दोस्ती की, फिर प्रेम संबंध बनाए और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने विवाह की बात की तो आरोपी ने इनकार कर दिया, जिसके बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया। शिकायत के बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पता चला कि आरोपी अपने गांव पकरिया (तखतपुर) में छिपा हुआ है।

इसकी सूचना मिलते ही जामुल थाना प्रभारी ने एक टीम को रवाना किया।शनिवार सुबह पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर गांव में घेराबंदी की और आरोपी करण यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

ब्यूरो रिपोर्ट 

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें