February 8, 2026 7:10 pm

खूंटाघाट डेम में डूबे इंजीनियर का शव बरामद।

बिलासपुर – रतनपुर थाना क्षेत्र के खूंटाघाट जलाशय में पिकनिक के दौरान डूबे कोरबा निवासी इंजीनियर का शव गुरुवार सुबह एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम ने बरामद कर लिया। मृतक विशाल मानकर (26) सुभाषनगर दीपका का रहने वाला और मूल रूप से बालाघाट, मध्यप्रदेश का निवासी था। वह दीपका स्थित रिज़िटेक कंपनी में कार्यरत था।

बुधवार को विशाल अपने पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने खूंटाघाट पहुंचा था। दोपहर में खाना खाने के बाद सभी नहाने उतरे। चार दोस्त बाहर आ गए, लेकिन विशाल पानी से बाहर नहीं निकला। देर शाम तक खोजबीन नाकाम रही और अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान रोकना पड़ा।

गुरुवार सुबह दोबारा शुरू हुई तलाश में एसडीआरएफ ने कुछ घंटों में शव को बरामद कर लिया। बताया गया कि विशाल ने हाल ही में पिता को 15 अगस्त की छुट्टी में घर आने की सूचना दी थी, लेकिन उससे पहले ही यह दर्दनाक घटना घट गई, जिससे परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

ब्यूरो रिपोर्ट 

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें