February 8, 2026 7:08 pm

बीजापुर सुरक्षा बलों की माओवादी संगठन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई , माओवादियों द्वारा बनाए गए शहीद स्मारक को किया ध्वस्त और साथ ही जंगलों में छुपाकर रखे बड़ी मात्रा में हथियारों का जखीरा सहित बिस्फोटक बरामद।

बीजापुर। बीजापुर जिले में एक बार फिर सुरक्षा बलों ने माओवादी संगठन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई अंजाम दी है। थाना पामेड़ और तर्रेम क्षेत्र में चलाए गए माओवादी विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाकर्मियों ने माओवादियों द्वारा बनाए गए शहीद स्मारक को ध्वस्त कर दिया, साथ ही जंगलों में छुपाकर रखी गई बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, थाना पामेड़ क्षेत्र के ग्राम उड़तामल्ला के जंगल में कोबरा 208, केरिपु 228 और सुकमा जिले से आई कोबरा 203 की संयुक्त टीम ने स्मारक को ध्वस्त किया। वहीं, थाना तर्रेम क्षेत्र में जिला बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 170वीं बटालियन ने कोमटपल्ली जंगल-पहाड़ी इलाकों में सघन सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान चट्टानों के बीच छुपाकर रखे गए हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए।

बरामद सामग्री में भरमार बंदूक, बीजीएल राउंड एवं रॉड, बीजीएल पार्ट्स, विस्फोटक निर्माण सामग्री (PEK, यूरिया, इलेक्ट्रिक वायर), एम्युनेशन पोच, विभिन्न आकार के प्रेशर कुकर, आरी ब्लेड और स्पीकर शामिल हैं।

सुरक्षा बलों ने बताया कि क्षेत्र में माओवादियों के अस्थायी कैंप और ट्रेनिंग कैंप को भी ध्वस्त किया गया है। यह कार्रवाई माओवादी गतिविधियों को कमजोर करने और क्षेत्र में शांति बहाल रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सुरक्षा बलों का कहना है कि गश्त और सर्चिंग अभियान लगातार जारी रहेगा, जिससे आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना और मजबूत हो।

ब्यूरो रिपोर्ट 

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें