April 11, 2026 3:42 pm

ग्वालियर हाइवे पर सरकारी डीजल की लूट! रेलवे ट्रक से चोरी का वीडियो वायरल, सिस्टम पर उठे सवाल

ग्वालियर-दतिया नेशनल हाईवे पर उत्तर मध्य रेलवे के ट्रक से डीजल चोरी का मामला सामने आया है। कर्मचारी ट्रक से डीजल निकालकर हाईवे किनारे दुकानों को बेचते दिख रहे हैं। सरकारी संपत्ति की लूट के मामले का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। अवैध बिक्री से सिस्टम पर सवाल उठे।
ग्वालियरः मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से गुजरने वाले ग्वालियर-दतिया नेशनल हाइवे पर डीजल चोरी का एक गंभीर मामला सामने आया है। इसमें भारत सरकार के अधीन उत्तर मध्य रेलवे के शासकीय ट्रक से डीजल चोरी किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हाइवे के किनारे एक शासकीय ट्रक क्रमांक UP 82T-7021 जिस पर उत्तर मध्य रेलवे लिखा हुआ है। उससे डीजल निकाल रहे हैं और उसे हाइवे किनारे बनी एक दुकान पर बेचते नजर आ रहे हैं। यह कृत्य न सिर्फ सरकारी संपत्ति की खुली लूट है, बल्कि प्रशासन की निगरानी प्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

सरकारी ट्रक से डीजल की अवैध बिक्री

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कैसे कर्मचारी ट्रक से पाइप के जरिए डीजल निकालते हैं। फिर प्लास्टिक के ड्रम में भरकर दुकान संचालकों को सौंपते हैं। इस दौरान वे बड़ी ही सावधानी और तेजी से काम करते दिखते हैं, ताकि आम राहगीरों को शक न हो। लेकिन यह संपूर्ण घटना किसी जागरूक व्यक्ति ने कैमरे में कैद कर लिया। अब सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।

बताया जा रहा है कि लंबे समय से नेशनल हाइवे के किनारे बनी इन दुकानों पर चोरी का डीजल खुलेआम बेचा जा रहा है। कुछ दुकानदार तो बाकायदा इसे ‘सस्ते पेट्रोल-डीजल’ के नाम से प्रचारित करते हैं। इसे ऑटो चालकों से लेकर छोटे ट्रक मालिक तक खरीदते हैं।
यह घटना उत्तर मध्य रेलवे जैसी प्रतिष्ठित संस्था की छवि को भी धूमिल करती है। सरकारी ईंधन का इस प्रकार दुरुपयोग न केवल आर्थिक क्षति है, बल्कि इससे पर्यावरणीय जोखिम और दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ती है। फिलहाल प्रशासन और रेलवे विभाग की ओर से इस वीडियो पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन ये वीडियो ग्वालियर दतिया हाइवे का बताया जा रहा है।

              ब्यूरो रिपोर्ट 

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें