योगी आदित्यनाथ विलुप्त हो चुकी नदियों को पुनर्जीवित करने में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में फिरोजाबाद की 108 किलोमीटर लंबी सिरसा नदी में पानी आया तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लोग जिला प्रशासन की तारीफ कर रहे हैं।
फिरोजाबाद / – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर जिला प्रशासन की पहल पर कई सदियों से विलुप्त हो चुकी सिरसा नदी एक बार फिर पुनर्जीवित हो उठी है। बंद पड़ी नदी में जल का बहाव देखकर क्षेत्र के निवासियों के चेहरों पर चमक देखी जा रही है।
मुख्य विकास अधिकारी शत्रुघ्न वैश्य ने बताया कि प्रदेश की मुख्यमंत्री के द्वारा जल संकट के समाधान के लिए पुरानी नदियों को पुनर्जीवित करने का विशेष अभियान प्रदेश में चलाया गया है, उसी क्रम में जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देशन में जिला प्रशासन की टीम और नागरिकों के श्रमदान के द्वारा दशकों से बंद पड़ी हुई सिरसा नदी को एक बार फिर पुनर्जीवित करने का काम किया गया है।
49 गांव के लोगों को मिलेगा लाभ
सभी के सहयोग से बंद पड़ी 108 किलोमीटर की लंबी नदी का पुनरुद्धार किया गया। जिसका लाभ क्षेत्र के 49 गांव के किसान और ग्रामीणों को मिल सकेगा। बंद पड़ी नदी में एक बार फिर से जल का बहाव देख कर क्षेत्र के लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। क्षेत्र के पानी की संकट के साथ-साथ फसल और पर्यावरण संरक्षण में सुधार होगा। नदी के आसपास आने वाले पक्षी जानवर जल का लाभ ले सकेंगे।

ब्यूरो रिपोर्ट