February 9, 2026 7:52 am

खबर का असर -आखिरकार धामनतोरी मामले में आरोपी के खिलाफ मामला हुआ दर्ज !

खबर का असर -आखिरकार धामनतोरी मामले में आरोपी के खिलाफ मामला हुआ दर्ज !

महासमुंद। जनता की ताकत की खबर पर जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और शादी का वादा कर भाग जाने व आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले धामनतोरी निवासी अर्जून दीवान पिता स्वर्गीय ठाकुर राम दीवान के खिलाफ 108 बीएनएस का मामला दर्ज कर किया।

गौरतलब है कि जिले के तेंदुकोना थाना क्षेत्र के ग्राम धामनतोरी में 27 अक्टूबर को भुनेश्वरी दीवान 21 साल ने आरोपी अर्जुन दीवान द्वारा शादी करने का वादा कर एन मौके पर गांव से भाग जाने की वजह से ग्रामीणों की बैठक में बेआबरू हुई युवती ने अपने घर में लोकलाज के चलते फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली थी।
भुनेश्वरी दीवान द्वारा आत्महत्या को कुछ ग्रामीणों द्वारा सामान्य घटना का रूप देकर मामले को छुपाने का प्रयास किया जा रहा था। घटना के  जनता की ताकत के संज्ञान में आने के बाद मामले की सच्चाई की उजागर कर महासमुंद पुलिस अधीक्षक तक पहुंचाया गया था। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने संजीदगी से संज्ञान लेते हुए मामले में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया हैं।

*जानिये क्या है पूरा मामला*

26 अक्टूबर को गांव का युवक अर्जुन दीवान पिता स्वर्गीय ठाकुर राम गांव की एक युवती के घर घुस कर पूरी रात लड़की के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। दूसरे दिन सुबह 5 बजे लड़के युवती के घर से छुपते छुपाते निकल रहा था इसी बीच परिजनों ने युवक को पकड़ लिया। लड़के पकड़े जाने की खबर गांव में आग की तरह फेल गई। अर्जुन दीवान के परिजनों ने अपने बेटे को बचाने के लिए गांव के कुछ लोगों को लेकर लड़की के घर पहुंच गया। लकड़ी के परिजनों ने मामले को पुलिस में देना चाह रहे थे। तभी गांव का एक शिक्षक जो अर्जुन दीवान के चाचा का दोस्त है ने चालाकी से लड़की के परिजनों को कहा कि मामला गांव का है इसे पुलिस तक ले जाने की आवश्यकता नहीं कहते हुए। लड़के लड़की की शादी करवा देते हैं कहा । लड़का अर्जुन दीवान उस वक्त राजी हो गया और ग्रामीणों के बैठक कहा कि मैं शादी करने को तैयार हूं। 27 अक्टूबर को ही दोनों की शादी की बैठक में तय कर दी गई। लड़की के परिजन लड़कों के साजिश से अनजान थे। ग्रामीणों ने बैठ समाप्त कर कहा कि शादी की तैयारी करो। लड़का अर्जुन दीवान और उसके दोस्त और चाचा कुछ अलग ही प्लान बना रखे थे।
27 अक्टूबर को लगभग सुबह 8.30 बजे लड़का मैं तालाब से नहा कर आता हूं बोलकर लड़की के घर से निकला जहां और अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव से फरार हो गया। लगभग 9 बजे मृतिका के फोन में लड़के अर्जुन दीवान का फोन आया और लड़की से कहा कि मैं शादी नहीं करूंगा। मृतिका लड़के की बात सुनकर हैरान हो गई और अपनी आबरू लूट जाने और ग्रामीणों के सामने अपनी लज्जा भंग होने की सार्वजिक रूप से अपमान सहन नहीं कर पाई और चुप चाप लड़की दूसरे कमरे में जा कर फंसी पर झूल गई।

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें