February 8, 2026 3:05 pm

दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे का डबल अटैक, जानिए यूपी-हरियाणा समेत अपने राज्य के मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर छाया कोहरा- India TV Hindi

Image Source : PTI
दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर छाया कोहरा

दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में कोहरे की चादर छाई रही। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो गई। वाहन चलाते समय लोगों को खासा दिक्कत हो रही है। मंगलवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

शीतलहर के कारण और गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली अनुसार में आज (मंगलवार) शीतलहर के कारण न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से नीचे जाने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान भी 22 डिग्री तक पहुंच जाएगा। दिन के समय धूप खिली रहेगी। शीत लहर के चलते ठंड का असर बना रहेगा।

अगले दो दिन तक इन राज्यों में चलेगी शीतलहर

मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिन तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में शीतलहर चलने की संभावना है, जबकि राजस्थान में 17 से 20 दिसंबर तक ऐसी ही स्थिति रहेगी। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को भी घना कोहरा छाया हुआ है। 

घने कोहरे की चपेट में यूपी के ये जिले

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार की सुबह बलिया, देवरिया, गोरखपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और गोंडा जिले में कोहरा छाया हुआ है। इसके साथ ही हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज और सहारनपुर समेत कई जिलों में अगले दो-तीन दिन तक कोहरा छाए रहने की संभावना है।

हरियाणा और पंजाब के कई जिलो में छाया रहेगा कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों तक उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। कोहरे के कारण दृश्यता कम हो सकती है। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में पाला पड़ने का अनुमाना जताया गया है। इस कारण मध्य प्रदेश में भी ठंड और बढ़ सकती है।

हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा जिला

हरियाणा में बढ़ती शीतलहर को देखते हुए कई जिलों में शीत लहर का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, और रोहतक समेत कई जिलों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि हिसार का न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिन के पारे में भी गिरावट की गई है।

Latest India News

Source link

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें