February 8, 2026 3:07 pm

बिना तामझाम साइकिल लेकर निकले कलेक्टर और एसपी, भौचक्के रह गए लोग, पूरा शहर घूमे फिर अधिकारियों की लगाई क्लास।

दतिया: मध्य प्रदेश के दतिया जिले के कलेक्टर और एसपी का सोमवार को अनोखा अंदाज देखने को मिला। दोनों अधिकारी साइकिल से शहर का औचक निरीक्षण करने निकले। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने शहर की स्वच्छता, सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर जानकारी ली। इसके साथ ही अतिक्रमण देखकर संबंधित अधिकारियों को फटकार भी लगाई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नवरात्र से पहले शहर से अवैध अतिक्रमण हट जाना चाहिए।

कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े और एसपी सूरज कुमार वर्मा सोमवार सुबह साइकिल पर बैठकर शहर का निरीक्षण करने निकले थे। इस दौरान दोनों ने आम लोगों से मुलाकात की और उनसे जमीनी हकीकत की जानकारी भी दी। कलेक्टर और एसपी को एक साथ इस तरह से देखकर पहले तो लोग हैरान हो गए। इसके बाद लोगों ने शहर की समस्याओं से कलेक्टर के बारे में जानकारी दी।

किन क्षेत्रों का किया निरीक्षण

दोनों अधिकारियों ने औचक निरीक्षण की शुरुआत सिविल लाइन क्षेत्र से की। निरीक्षण की शुरुआत करते हुए दोनों अधिकारियों ने सीतासागर तालाब, करन सागर तालाब, खैरी माता मंदिर सहित अन्य क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान दोनों ने साफ-सफाई, पार्किंग और यातायात व्यवस्था संबंधी जानकारी ली।

अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश 

नवरात्री की त्योहार को देखते हुए अधिकारियों को कलेक्टर ने कहा कि मंदिरों की सफाई आसपास से अतिक्रमण हटाने तथा तालाबों की सफाई की जाए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों ने कड़े शब्दों में हिदायत देते हुए कहा कि स्वच्छता और लोगों की सुरक्षा और सुविधा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होनी चाहिए।

एसपी ने भी की अपील

कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने कहा, हम चाहते हैं कि शहर स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बने। वहीं, एसपी सूरज वर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए सड़कों पर कचरा न फैलाएं। उन्होंने ऐसा करने वालों को जुर्माना लगाने की चेतावनी दी।

ब्युरो रिपोर्ट

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें