February 8, 2026 4:32 pm

महुआ बचाओ अभियान के नाम पर करोड़ों का घोटाला – मनेंद्रगढ़ वनमंडलाधिकारी (DFO) पर कांग्रेस प्रवक्ता सौरव मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप।

मनेंद्रगढ़ / –  महुआ बचाओ अभियान में ट्री गार्ड खरीदी के नाम पर किए अनियमिताओं एवं घोटालों का आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सौरव मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव सायं को पत्र लिखा है

मिश्रा ने पत्र में उल्लेख किया कि 21 एवं 25 अगस्त को प्रकाशित समाचार के आधार पर यह गंभीर मामला प्रकाश में आया है कि मनेंद्रगढ़ वनमंडल में “महुआ बचाओ अभियान” की आड़ में करोड़ों रुपये की गड़बड़ी की गई है। वनमंडलाधिकारी (DFO) मनीष कश्यप द्के संरक्षण में करोड़ों की राशि का मनमाना उपयोग एवं वित्तीय अनियमितताएं की गईं हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनेंद्रगढ़ के 63 वन प्रबंधन समितियों के खातों में कुल ₹3.29 करोड़ की राशि जमा रही, जबकि प्राक्कलन तैयार कर ₹2.65 करोड़ का व्यय दर्शा दिया गया।

वास्तविक स्थिति यह है कि समितियों के खातों में जमा राशि को प्राक्कलन बनाकर लगभग पूरा खर्च दिखा दिया गया, जबकि जमीनी स्तर पर कार्य का कोई ठोस प्रमाण नहीं है। कई समितियों में कार्य नदारद है, लेकिन कागजों में भारी-भरकम खर्च दर्शा दिया गया है। यह पूरा प्रकरण योजनाबद्ध तरीके से वित्तीय हेराफेरी का उदाहरण है।

इन तथ्यों को आधार बताते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता सौरव मिश्रा ने कहा कि यह स्पष्ट है मनेंद्रगढ़ वनमंडलाधिकारी मनीष कश्यप की भूमिका संदिग्ध है और यह मामला बड़े भ्रष्टाचार एवं वित्तीय घोटाले की ओर इशारा करता है।

जिला प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र के माध्यम से मांग कि इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराई जानी चाहिए। प्रत्येक समिति की जमा राशि, प्राक्कलन और वास्तविक कार्य का ऑडिट एवं साइट वेरिफिकेशन आवश्यक है। वन प्रबंधन समितियों में लगे बिल-बाउचर की गहन जांच होनी चाहिए ताकि यह स्पष्ट हो सके कि फर्जी दस्तावेजों का उपयोग तो नहीं किया गया। दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार व्यक्तियों पर विभागीय एवं दंडात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए।

जिला प्रवक्ता ने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसी योजनाओं में पारदर्शिता और सार्वजनिक लेखा-जोखा अनिवार्य किया जाना चाहिए। यह मामला जनहित से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसकी गहन एवं निष्पक्ष जांच आवश्यक है ताकि सच सामने आ सके और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।

ब्युरो रिपोर्ट

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें