February 8, 2026 4:37 pm

पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर दुष्कर्म: शादी का झांसा देकर पड़ोसी ने बनाए संबंध, गर्भवती होने पर किया ये काम…बिगड़ी तबीयत

बलरामपुर: बलरामपुर जिले में महिला के साथ हुए दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बलरामपुर जिले के एक गांव में महिला के साथ उसके पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म करने का गंभीर मामला उजागर हुआ है। पुलिस के अनुसार पीड़िता का पति तमिलनाडु में काम करता था और कई-कई महीनों बाद ही घर लौटता था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले युवक ने महिला को शादी का झांसा देकर विश्वास में लिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

गर्भपात कराने की दवा से बिगड़ी तबीयत

लगातार संबंध बनाने के बाद महिला गर्भवती हो गई। जब आरोपी को इसकी जानकारी हुई तो उसने महिला को गर्भपात कराने की दवा दे दी। दवा के सेवन से महिला की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस घटना के बाद महिला का पति भी तमिलनाडु से तुरंत घर लौटा। पीड़िता ने अपने पति को पूरी घटना बताई, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी गिरफ्तार

शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता की मजबूरी और अकेलेपन का फायदा उठाया। महिला की हालत फिलहाल स्थिर है और उसका इलाज जारी है।

ब्युरो रिपोर्ट

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें