February 8, 2026 4:47 pm

छत्तीसगढ़ में इन दिनों धर्मांतरण को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है! ग्रामीणों ने धर्मांतरित लोगों के 8 परिवार के 36 लोगों को ढूंढ-ढूंढकर पीटा।

ताजा मामला अंतागढ़ ब्लॉक के हवाचूर गांव का है। धर्मांतरित लोगों के चर्च से बाहर आते ही दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया है। घटना में महिलाओं को चोटें भी आई हैं, जिन्हें कांकेर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया

कांकेर  / – छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर बवाल थमता नहीं दिख रहा है। पहले दुर्ग में दो ननों की गिरफ्तारी फिर रायपुर में धर्मांतरण को लेकर सरस्वती नगर थाने का घेराव और अब कांकेर जिले में धर्मांतरण को लेकर ग्रामीणों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का मामला सामने आया है। ताजा मामला अंतागढ़ ब्लॉक के हवाचूर गांव का है। धर्मांतरित लोगों के चर्च से बाहर आते ही दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया है। घटना में महिलाओं को चोटें भी आई हैं, जिन्हें कांकेर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दहशतजदा कई ग्रामीण एसपी से मिलने भी पहुंचे हैं।
ढूंढ-ढूंढ कर लोगों को पीटा गया

बेरहमी से मारपीट किए जाने और दोषियों पर कार्रवाई को लेकर धर्मांतरित लोगों का एक समूह कांकेर जिला मुख्यालय भी पहुंचा है। दरअसल 10 अगस्त की सुबह लगभग 8 धर्मांतरित ग्रामीणों का परिवार चर्च गया था। प्रार्थना में शामिल होने के बाद सभी घर लौट आए थे और अपने-अपने काम में जुटे थे। इसके बाद 11 अगस्त को गांव के ही कई ग्रामीणों ने धर्मांतरित लोगों को ढूंढ-ढूंढ कर उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। महिलाओं के साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई। सभी को दूसरा धर्म अपनाने को लेकर डंडों से पीटा गया है। पिटाई से कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें कांकेर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस में शिकायत, मामला दर्ज नहीं

ग्रामीणों द्वारा शांति बाई दर्रो को बेहरमी से पीटने का आरोप उनके बेटे हितेश कुमार ने लगाया है। वहीं बिसन्तिन दर्रो गम्भीर रूप से घायल है। जागेश्वर उसेंडी के कान का पर्दा फट गया है। सभी का इलाज कांकेर जिला अस्पताल में चल रहा है। राष्ट्रीय क्रिश्चन मोर्चा कांकेर इकाई प्रदेश सचिव साईमन दिग्बल तांडी ने बताया कि सभी पीड़ित चर्च गए थे। चर्च से वापस लौट कर दैनिक दिनचर्या के काम मे लगे थे, उसी दौरान ग्रामीणों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस में शिकायत की है, लेकिन अब तक मामला दर्ज नहीं हो पाया है। कुछ ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय भी गए हैं। पीड़ित सभी लोग दोषियों पर कार्रवाई मांग कर रहे हैं।

पुलिस मामले की जांच कर रहीः एसपी

कांकेर एसपी आईके एलिसेला ने बताया कि ग्रामीणों ने 8 परिवार के 36 लोगों के साथ मारपीट किया है। सभी पीड़ित तत्काल ताडोकी थाना पहुंचे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक एलिसेला ने बताया कि सुबह चर्च के मुद्दे को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। अभी कुछ ग्रामीणों के आने की बात सामने आई है। दोनों पक्षों के विवाद की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर कर कार्रवाई की जाएगी।

ब्यूरो रिपोर्ट

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें