ये मामला दंतेवाड़ा की बैलाडिला पहाड़ियों पर स्थित ढोलकल गणेश मंदिर का है। वीडियो में पहाड़ी की चोटी पर छह से सात लड़के खड़े दिखाई देते हैं। कोई हाथ फैलाकर फोटो खिचाता है तो कोई एक दूसरे का हाथ पकड़कर। सकरी सी चोटी के चारो तरफ दिखाई पड़ता है खौफनाक नजारा।

लड़के जिस चोटी पर चढ़े थे, उसकी ऊंचाई करीब 3000 फीट बताई जा रही है। लड़कों की वीडियो बना रहा शख्स कहता है कि आजा भइया आजा यार, मुझे डर लगता है। मुझे डर लग रहा है ये सब देखकर। इस पर चोटी पर खड़ा एक लड़का हाथ हिलाते हुए कहता है कि मुझे नहीं लगता है।

इस पर दूसरा लड़का मजाक उड़ाते हुए कहता है कि 12 फीट से ज्यादा गहरा नहीं है। जबकि जानकारी के मुताबिक इसकी ऊंचाई करीब 3000 फीट से ज्यादा है। इस पर वीडियो बना रहा शख्स कहता है कि ऊपर जाने का बहुत अच्छा रास्ता है। वह लगातार कहता हुआ पाया जाता है कि आजा भैया आजा, फोटो हो गया है। पहाड़ी की चोटी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

ब्यूरो रिपोर्ट