February 8, 2026 4:37 pm

मिर्जापुर वेब सीरीज में होगी ‘पंचायत’ वाले सचिव की एंट्री! जानिए, किसका कटा पत्ता, किस रोल में दिखेंगे जीतू भैया

मुम्बई / – फेमस वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ अब फिल्मी पर्दे पर उतरने की तैयारी में है। बता दें कि इस सीरीज को अब फिल्म में बदला जा रहा है जिसमें अब लीड रोल में ‘पंचायत’ वाले सचिव जी यानी जितेन्द्र कुमार भी नजर आएंगे।याद दिला दें कि इस सीरीज में लीड रोल में गुड्डू और बबलू पंडित के रोल में अली फजल और विक्रांत मैसी नजर आए थे। जब इस फिल्म को लेकर चर्चा शुरू हुई तो खबर ये थी कि फिल्म में भी यही दोनो लीड रोल में दिखेंगे। हालांकि, अब खबर है कि विक्रांत मैसी इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे।

काफी समय पहले इस सीरीज को फिल्म में बदलने को लेकर अनाउंस किया जा चुका है। अब इस फिल्म में एक बड़ा चेंज फैन्स को देखने को मिलेगा। खबर है कि विक्रांत मैसी की जगह अब इसमें ‘पंचायत’ के जितेंद्र कुमार यानी सचिव जी भी नजर आनेवाले हैं। दरअसल वजह ये बताई जा रही है कि विक्रांत मैसी अपने अन्य प्रोजेक्ट्स में बिजी चल रहे हैं और इसी वजह से उन्हें ये फिल्म छोड़नी पड़ी है।

कहा जा रहा है कि विक्रांत के पीछे हटने के बाद मेकर्स ने जीतू भैया यानी जितेन्द्र कुमार पर अपना दांव लगाया है। चूंकि ‘पंचायत‘ से इन्हें ओटीटी पर काफी पॉप्युलैरिटी और लोगों का प्यार भी मिला है, इसलिए मेकर्स ने इसे भुनाने का फैसला ले लिया है । तो अब माना जा रहा है कि इस फिल्म में बबलू पंडित के रूप में सचिव जी नजर आएंगे। हालांकि मेकर्स ने इसे लेकर अभी कुछ अनाउंस नहीं किया है।

           न्यूरो रिपोर्ट 

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें